सिरोसिस की पहचान क्या है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 14:33

लिवर सिरोसिस होने पर शरीर देता है ये संकेत, जानें कैसे करें इसकी पहचान

Liver Cirrhosis: सिरोसिस लिवर से जुड़ी एक बीमारी है। सिरोसिस होने पर व्यक्ति का लिवर पूरी तरह से डैमेज हो जाता है। जानें कैसे करें इसकी पहचान-
Liver Cirrhosis in Hindi: सिरोसिस लिवर से जुड़ी एक बीमारी है। इसमें लिवर के स्वस्थ टिश्यू को स्कार टिश्यू द्वारा बदल दिया जाता है। इस स्थिति में लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता है। लिवर सिरोसिस में स्कार टिश्यू कई समस्याएं पैदा करते हैं। इसकी वजह से हार्मोन बनने और पोषक तत्वों को प्राप्त करने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। साथ ही लिवर में अधिक मात्रा में टॉक्सिंस जमा हो जाते हैं। लिवर सिरोसिस खून के प्रवाह में भी रुकावट पैदा करता है। लिवर सिरोसिस की स्थिति में लिवर द्वारा बनाए गए प्रोटीन का निर्माण धीमा हो जाता है। यह समस्या काफी गंभीर होती है, इसलिए समय पर इसका इलाज करना बहुत जरूरी होता है। अगर शुरुआत में इसकी पहचान हो जाए, तो इलाज संभव हो सकता है. ऐसे में अधिकतर लोगों के मन में सवाल रहता है कि लिवर सिरोसिस की पहचान कैसे की जा सकती है? ताकि समय रहते इसका सही इलाज लिया जा सके।

लिवर सिरोसिस की पहचान कैसे करें-How to Find Out Liver Cirrhosis in Hindi
हर बीमारी का इलाज उसके लक्षणों से ही पता लगाया जाता है। कोई सामान्य बीमारी हो या गंभीर, जब कोई लक्षण महसूस होता है तभी उस बीमारी के बारे में पता चलता है। अगर बात की जाए लिवर सिरोसिस की, तो इसकी पहचान भी लक्षणों से ही की जाती है। लिवर सिरोसिस होने पर व्यक्ति में कई लक्षण नजर आ सकते हैं। शुरुआत में लिवर सिरोसिस के लक्षण सामान्य हो सकते हैं। लेकिन जैसे-जैसे बीमारी गंभीर होती है, इसके लक्षण अलग दिख सकते हैं। सिरोसिस के लक्षण इसके बीमारी के चरण पर निर्भर करते हैं। जानें लिवर सिरोसिस की पहचान कैसे करें-

अगर आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, तो यह लिवर सिरोसिस का लक्षण हो सकता है।
लिवर सिरोसिस होने पर आपको कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। इस स्थिति को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।
लिवर से जुड़ी समस्या होने पर जी मिचलाने की समस्या भी हो सकती है। यह लिवर सिरोसिस का एक लक्षण होता है।
लिवर सिरोसिस का शुरुआती लक्षण बुखार भी होता है। अगर किसी को बार-बार बुखार आ रहा है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से मिलना चाहिए। 
लगातार वजन घटना भी लिवर सिरोसिस का संकेत हो सकता है। वजन से भी लिवर सिरोसिस का पता लगाया जा सकता है।



ये लिवर सिरोसिस के शुरुआती लक्षण होते हैं। जैसे-जैसे लिवर खराब होता है, इसके लक्षण अधिक गंभीर होते जाते हैं। इसमें शामिल हैं-

आसानी से चोट लग जाना
त्वचा और आंखों में पीलापन होना
त्वचा में तेज खुजली होना
पैरों और टखनों में सूजन
पेट में पानी जमा होना
पेशाब का रंग गहरा होना
मल में खून निकलना
त्वचा पर छोटे-छोटे लाल धब्बे होना

तो इन लक्षणों से लिवर सिरोसिस की पहचान की जा सकती है। अगर आपको इनमें से कोई लक्षण नजर आ रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 


क्या लिवर सिरोसिस का इलाज हो सकता है?

लिवर सिरोसिस का पता शुरुआत में नहीं चल पाता है। दरअसल, जब लिवर सिरोसिस का पता चल पाता है, तो लिवर पहले से ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका होता है। ऐसे में इसका इलाज आसानी से नहीं हो पाता है। लेकिन दवाइयों से इसकी गति को धीमा किया जा सकता है। इलाज से इसके लक्षणों को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। लिवर सिरोसिस को पूरी तरह से ठीक कर पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कई लोगों को इस स्थिति में लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत भी पड़ सकती है। 


क्या लिवर सिरोसिस दर्दनाक हो सकता है?
जी हां, लिवर सिरोसिस दर्दनाक हो सकता है। लिवर की बीमारी वाले अधिकतर लोग पेट दर्द की शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा लिवर में दर्द, पसलियों के नीचे दर्द महसूस हो सकता है। लिवर सिरोसिस के कारण पूरे शरीर में सूजन हो सकती है। सूजन से शरीर में अधिक दर्द हो सकता है। शरीर की सूजन होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info